आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरता इंडिगो का विमान। फाइल फोटो- जागरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में घने कोहरे और स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर इसका असर उड़ानों में देखने को मिला है। विजिबिलिटी घटने से 104 उड़ानों को रद करना पड़ा, जिसमें 64 प्रस्थान और 40 आगमन की फ्लाइट्स शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसके अलावा करीब 600 उड़ानों ने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरी और सुबह तक चार उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। कोहरे से सुबह के घंटों में उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
एअर इंडिया और इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
एअर इंडिया और इंडिगो सहित देश की प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। देश के कई हिस्सों में सुबह-सुबह कोहरे के कारण संभावित उड़ान व्यवधानों की चेतावनी दी गई है।
एयरलाइन्स ने कहा कि विजिबिलिटी कम होने की समस्या फ्लाइट संचालन को प्रभावित कर सकती है, देरी या शेड्यूल में बदलाव संभव है। इसलिए घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के पार, आपके इलाके का क्या है हाल?
यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक, IGI एयरपोर्ट पर 129 फ्लाइट्स कैंसिल |
|