search

Weather Update: मथुरा में भीषण ठंड से कांपे लोग, आसमान से टपकी ओस की बूंदें; घर-घर जले अलाव

LHC0088 2025-12-21 12:06:07 views 1271
  

कोहरे में गुजरते वाहन। जागरण



जागरण संवाददाता, मथुरा। इस सीजन की सर्वाधिक ठंड शनिवार को पड़ी। शुक्रवार रात आठ बजे से कोहरे की चादरें शनिवार की दोपहर दो बजे तक छाई रहीं। आसमान से ओस टपकती रही। शीत हवा ठंड का अहसास करा रही थी तो गलन से लोगों के हाड़ कांप रहे थे। भीषण ठंड के कारण लोग देर तक रजाई में छिपे रहे। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। ठंड आक्रामक होने के कारण गर्म कपड़ों के बाजार में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। घरों में अलाव जलते रहे। असहनीय हुई ठंड में महिलाएं व बच्चे तो दोपहर से ही रजाई में जा छिपे। ठंड से पशु-पक्षी भी व्याकुल दिखे।  
आसमान से टपकी ओस की बूंदें, घर-घर जले अलाव

छह दिन से कोहरा व ठंड के तेवर हर दिन आक्रामक हो रहे हैं। शुक्रवार की रात आठ बजे से ही आबादी के साथ हाईवे व यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरा के गुबार उड़ना शुरू हो गए थे। मध्य रात तक घना कोहरा छा गया। लोग जल्दी घरों में जा छिपे। रात्रि में ठंड असहनीय रही। हल्की शीत हवा से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सफर कर रहे लोगों की मुश्किल बढ़ा रही थी। रात्रि में रजाई में भी लोग ठिठुरते रहे। शनिवार की सुबह लोगों की आंख खुली और बाहर निकले तो शीत हवा ठिठुरन छुड़ा रही थी। लोग देर तक रजाई में छिपे रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह सुसज्जित नजर आए।
टंकियों का पानी बर्फ सा ठंडा, ठिठुरा जनमानस

आबादी कम जबकि खुले क्षेत्र में कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता शून्य रही। वाहनों में सफर कर रहे लोगों के लिए ठंड असहनीय हो रही थी। लोग लोई एवं शाल से खुद को ढके रहे। आसमान से ओस की ठंडी बूंदें टपक रही थीं। मध्यम गति से चल रही बर्फीली हवा से लोग ठिठुरते नजर आए, वहीं गलन लोगों के हाड़ कंपकंपा रही थी। दोपहिया वाहनों पर सफर कर रहे लोग ठंड से खुद को असहज महसूस कर रहे थे।
अभिभावकों ने की अवकाश की मांग

असहनीय ठंड से राहत के लिए महिलाओं ने घरों में अलाव जला रखे थे। कोई हीटर तो कोई लकड़ी आदि जलाकर अलाव से चिपके नजर आए। सुबह न चाहकर भी बच्चे ठिठुरते हुए स्कूलों में पहुंचे। अब अभिभावक भी शीत अवकाश की मांग करने लगे हैं। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड आक्रामक होने के कारण गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं ठंड से राहत देने वाले इलेक्ट्रिक सामानों की भी खरीदारी शुरू तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- Weather Updates: यूपी के 10 जिलों में शीत और 9 में अति शीत दिवस, कानपुर में घने कोहरा का अलर्ट

यह भी पढ़ें- Weather Update: वीकेंड पर अचानक बदला मौसम, धुंध और ठंडी हवाएं; दून का तापमान गिरा और फ्लाइट्स डायवर्ट
अब भीषण ठंड, गिरेगा पारा


लगातार पड़ रही ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। रविवार को 19 व नौ, सोमवार व मंगलवार को 20-10, बुधवार को 19-7, गुरुवार को 21-8, शुक्रवार को 20-11, शनिवार को 24-9 व रविवार को 23-8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। शीत हवा और बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है।

ठंडे पानी से महिलाओं के सुन्न रह गए हाथ



ठंड से सर्वाधिक परेशानी गृहणी महिलाओं को हो रही है। घरों में दैनिक कामकाज निबटाने के दौरान महिलाओं के हाथ बर्फ के मानिंद ठंडे पानी से हाथ सुन्न पड़ रहे हैं। अनेक महिलाएं गर्म पानी मिलाकर अपने कामकाज निबटा रही हैं। अनेक घरों में ताजे पानी के लिए दिन में कई बार सबमर्सिबल चलानी पड़ रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138