search

बनारस बार एसोसिएशन चुनाव में 12 पदों पर 53 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 2 को मतदान और 4 जनवरी को होगी काउंटिंग

cy520520 2025-12-21 08:05:59 views 936
  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। तत्पश्चात चुनाव संचालन के लिए गठित वरिष्ठ समिति ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी। वार्षिक चुनाव के लिए 20 पदों पर 67 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच में चार प्रत्याशियों के पर्चे अवैध घोषित किए गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आय-व्यय निरीक्षक, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय और प्रबंध समिति सदस्य के 12 पदों में से छह पदों (15 वर्ष से कम वकालत अनुभव) पर प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब कुल 12 पदों पर 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान दो जनवरी को जबकि मतगणना चार जनवरी को होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

शनिवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन था। प्रत्याशी समर्थकों संग नारेबाजी करते हुए नामांकन करने सेंट्रल बार भवन पहुंचे। सोमवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

किस पद पर कितने प्रत्याशी

अध्यक्ष पद

1-अभय कुमार दीक्षित,
2- अजय विक्रम सिंह,
3-अरविंद कुमार राय,
4-प्रहलाद तिवारी,
5- राजेश प्रसाद सिंह,
6- सजन लाल गुप्ता,
7- सत्येंद्र कुमार सिंहा,
8- विनोद कुमार शुक्ला,

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

1- अंशुमान दूबे
2- नियाजुद्दीन
3- ओमप्रकाश
4- राजेश कुमार सिंह बब्बू
5- शशांक शेखर त्रिपाठी

उपाध्यक्ष

1- मुकेश कुमार मिश्र
2- राहुल श्रीवास्तव
3- राजेश्वर प्रसाद शर्मा
4- संतोष कुमार चौधरी
5- सतीश कुमार यादव

महामंत्री

1-अभिषेक कुमार राय
2- अखिलेश यादव
3- धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
4- ज्ञानेंद्र नाथ शर्मा
5- राजेश प्रजापति
6- रोहित कुमार मौर्य
7- सुधांशु मिश्रा
8- विरेंद्र कुमार सिंह

कोषाध्यक्ष

1- अजीत कुमार गुप्ता
2- मनोज कुमार शर्मा
3-प्रेम शंकर चौहान

आय व्यय निरीक्षक ( निर्विरोध)

1-अजिताभ सिंह
संयुक्त मंत्री (प्रशासन)
1- आशीष कुमार श्रीवास्तव
2- चंद्रशेखर तिवारी मणि तिवारी
3- निमिष कौण्डिन्य
4- संदीप कुमार मौर्य
5- संतोष कुमार श्रीवास्तव
6- सतीश कुमार तिवारी
7- विनोद कुमार  

संयुक्त मंत्री (प्रकाशन व पुस्तकालय)(निर्विरोध)

1- सुशील कुमार
सदस्य प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम वकालत अनुभव) छह पद के सभी छह प्रत्याशी निर्विरोध
1- धर्मेंद्र कुमार सिंह
2- जैलेंद्र कुमार राय,
3- पूनम कुमारी,
4- रमेश प्रसाद,
5- राजकुमार यादव,
6- शहनवाज अहमद
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737