search

धनबाद के मातृ सदन अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वजनों ने किया जमकर हंगामा और तोड़फोड़

cy520520 2025-12-21 04:36:46 views 706
  

आक्रोशित लोगों द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त कुर्सी और लोगों की लगी भीड़। (जागरण)



जागरण संवाददाता, झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर स्थित मातृ सदन अस्पताल में शनिवार की रात प्रसूता महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका खास परघा निवासी राम कुमार मोदक की पत्नी 34 वर्षीय सोनाली कुमारी सेन है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के स्वजन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

आक्रोशित स्वजन ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की। जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्वजन का आरोप है कि सोनाली गर्भवती थी। इसका इलाज अस्पताल में चल रहा था।

शनिवार की सुबह बाइक से महिला को अस्पताल लाया गया। वहीं, दोपहर को महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। जिसके बाद डॉक्टर ने कहा कि सब ठीक है। जिसके बाद हमलोग घर चले गए। परिवार के कुछ लोग अस्पताल में ही थे। शाम को फोन आया कि अस्पताल से बोला गया कि महिला की तबीयत खराब हो रही है, अन्य अस्पताल ले जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जैसे ही दूसरे अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने शव को मातृ सदन अस्पताल लाकर रख कर हंगामा किया। स्वजन ने कहा कि अस्पताल में ही महिला की मौत हो चुकी थी। स्वजन ने कहा कि समय पर उचित इलाज हो जाता तो वह बच सकती थी।

परिजनों का कहना था कि हालत बिगड़ने के बावजूद डॉक्टरों ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर फैली तो घर व क्षेत्र के भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने डॉक्टरों की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ता देख अस्पताल के सभी कर्मी मौके से गायब हो गए।

अस्पताल में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहने के कारण लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। सूचना मिलते ही झरिया थानेदार शशि रंजन कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे। आक्रोशित लोगों को शांत कराया। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की है। देर रात तक अस्पताल में लोग डंटे रहे।

मृतक के स्वजन ने बताया कि महिला का पहले आठ वर्षीय पुत्री साक्षी व पांच वर्षीय पुत्री गोलू है। वहीं, उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी अस्पताल में डॉक्टर व कर्मियों की लापरवाही से कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, देर रात प्रबंधन व पीड़ित परिवार के बीच वार्ता चलती रही।





शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-

शशि रंजन कुमार, थानेदार, झरिया थाना।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737