search

लुधियाना: जेठानी के साथ पति के अवैध संबंध, विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट; जहर पिलाकर ससुरालियों ने कर दी हत्या

cy520520 2025-12-21 04:07:14 views 802
  

जहर पिलाकर ससुरालियों ने कर दी हत्या। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, लुधियाना। मेहरबान के इलाके में पति व ससुरालियों ने पहले विवाहिता को जहरीली वस्तु पिलाई फिर उससे मारपीट की। विवाहिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भी दाखिल करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान गांव बूथगढ मेहरबान निवासी 24 वर्षीय रमनदीप कौर के रूप में हुई है। थाना मेहरबान की पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की पहचान पति गगनदीप सिंह, जेठानी हरनीश कौर, जेठानी का बेटा हरमन सिंह के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इलाज के दौरान विवाहिता ने बयान दिए थे कि उसकी शादी आरोपित गगनदीप सिंह के साथ मार्च 2024 में हुई थी। उसके पति के उजेठानी के साथ संबंध थे और वह उसे अकसर ऐसा करने से रोकती थी। इस बात पर हमेशा विवाद हो जाता था।

जेठ अपने परिवार के साथ घर के ऊपर के फ्लोर में रहता है। 15 दिसंबर की रात आठ बजे वह कमरे में मौजूद थी। इसी दौरान उसका पति आया और पीछे से उसके दोनों हाथ पकड़ लिए।

इसके बाद उसकी जेठानी और उसका बेटा आया और और उससे मारपीट की और कोई वस्तु पीला दी। जब वह बेहोश होने लगी तो उसने इस बारे में अपने पिता को फोन करके बताया। इसके बाद उसके पिता मौके पर आए और ने उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737