LHC0088 • 2025-12-21 03:37:42 • views 809
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। एनसीआर में प्रदूषण गंभीर स्तर पर होने के कारण ग्रैप चार की पाबंदी लागू है। इसके बावजूद ग्रैप नियमों का उल्लंघन भी धड़ल्ले से हो रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 32 बिल्डर कंपनी एवं व्यक्तियों पर 78.25 लाख का जुर्माया किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इनमें एनबीसीसी इंडिया, आरजे ग्रुप, अरिहंत वन, ला रेजीडेंसिया, आम्रपाली लेजर वैली, डीवी प्रोजेक्ट, केके प्रोजेक्ट आदि शामिल हैं। प्राधिकरण ने ग्रैप चार के नियमों का उल्लंघन करने और प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी गई है।
एनसीआर में ग्रैप चार लागू करने के साथ ही निर्माण कार्यों पर भी रोक है। निर्माण सामग्री को ढककर रखने के निर्देश हैं। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रैप चार का सख्ती से पालन कराने के अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं।
एसीईओ सुमित यादव के नेतृत्व में परियोजना विभाग की टीम निरीक्षण और पाबंदी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। टीम ने शुक्रवार को 32 कंपनी और लोगों पर 78.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि को निर्धारित समयावधि में प्राधिकरण के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही निर्माण सामग्री को ढककर रखने और पानी का नियमित छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को भ्ज्ञी 49.45 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था। एसीईओ सुमित यादव का कहना है कि प्रदूषण को रोकने के लिए प्राधिकरण हर संभव प्रयास कर रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने रोकथाम में सहयोग की अपील की है।
कंपनी / आवंटी पर लगाए गए जुर्माने की सूची
क्रम संख्या कंपनी / आवंटी का नाम सेक्टर / क्षेत्र जुर्माना राशि
1
एनबीसीसी इंडिया
सेक्टर-4
10 लाख
2
आरजे ग्रुप
सेक्टर-1
5 लाख
3
अरिहंत वन
सेक्टर-1
5 लाख
4
ला रेजीडेंसिया
टेकजोन-4
5 लाख
5
आम्रपाली लेजर वैली
टेकजोन-4
5 लाख
6
डीवी प्रोजेक्ट
टेकजोन-4
5 लाख
7
केके प्रोजेक्ट
टेकजोन-4
5 लाख
8
गायत्री इंफ्राटेक
सेक्टर-16
5 लाख
9
उधम सिंह
भनौता
5 लाख
10
दिलीप पांडेय आदि
भनौता
5 लाख
11
एपेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर
सेक्टर-12
2 लाख
12
महागुन
सेक्टर-12
2 लाख
13
सिग्नेचर विला
चिपियाना बुजुर्ग
1 लाख
14
कृष्णा अपार्टमेंट
छपरौला
1 लाख
15
मेहता कंस्ट्रक्शन
छपरौला
1 लाख
16
वाई एंड एम डिजाइन
इकोटेक-10
1 लाख
17
कंट्री साइड इंटरप्राइज
इकोटेक-10
1 लाख
18
जीएमएस एक्सपोर्ट
इकोटेक-11
1 लाख
19
हरिदर्शन सेवा श्रम
इकोटेक-11
1 लाख
20
अक्षत गारमेंट
इकोटेक-11
1 लाख
21
प्रिसान इंटरप्राइज
इकोटेक-6
25 हजार
22
पवन कुमार गोयल
इकोटेक-11
1 लाख
23
प्रेमपाल सिंह
सुनपुरा
1 लाख
24
गुड्डी शर्मा
खोदना खुर्द
1 लाख
25
नेहा आदि
खोदना खुर्द
1 लाख
26
जयवीर आदि
तिलपता करनवास
1 लाख
27
रवि राज
छपरौला
1 लाख
28
अमित गोयल
इकोटेक-10
1 लाख
29
मुकेश चौहान
छपरौला
1 लाख
30
सचिन चौधरी
चिपियाना बुजुर्ग
1 लाख
31
अमित कुमार तायल
इकोटेक-10
1 लाख
32
राजीव मेहरा
इकोटेक-11
1 लाख
|
|