search

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूर घायल, वाहन की टक्कर में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

Chikheang 2025-12-21 03:07:50 views 644
  

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूर घायल।



संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। सड़क हादसे में एक माह पहले घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलटने से मजदूर सगे भाई घायल हो गए। दो मजदूरों ने कूदकर जान बचायी। घायलों का इलाज चल रहा है। जलालपुर के टंडवा मोलाई गांव के सुनील कुमार श्रीवास्तव इंटर कॉलेज के शिक्षक थे। वह गत 15 नवंबर को सकरा यूसुफपुर ससुराल गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चारपहिया वाहन से बच्चों को लेकर घर लौट रहे थे। बसखारी मार्ग पर बरियावन बाजार में वाहन खड़ा कर वह सामान खरीदने जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। इससे वह घायल हो गए थे। बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था।

लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में एक माह इलाज के बाद स्वजन घर ले आए थे। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर स्वजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दो बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है।

सम्मनपुर के महमूदपुर गांव के आलोक यादव गांव के पास भट्ठा संचालित करते हैं। इनके भट्ठे पर झारखंड प्रांत के रांची के सगे भाई विकास, विशाल और दो अन्य मजदूर ट्रैक्टर से ईंट पहुंचाते हैं। शनिवार सुबह दोनों भाई जल्लापुर मसेढ़ा गांव में ट्रैक्टर-ट्राली से ईंट पहुंचाने गए थे।

ईंट उतार कर वापस आते समय मिर्जाबेग दुक्खर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक एवं उसका भाई नीचे दब गए। दो अन्य मजदूरों ने कूदकर जान बचायी। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से दोनों भाइयों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। दोनों भाइयों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
वाहन चालक पर मुकदमा

अंबेडकरनगरल के सम्मनपुर के रामपुर मंगुराडिला गांव की प्रतिभा तिवारी गत छह दिसंगर की शाम अकबरपुर जगमोहन फिलिंग स्टेशन से स्कूटी में पेट्रोल भराने जा रही थी।

पेट्रोल पंप पर अज्ञात वाहन चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दिया था। इससे वह घायल हो गई थी। इलाज के बाद पुलिस को तहरीर दी। निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953