search

अरावली की पहाड़ी को बचाने के लिए सड़क पर उतरे लोग, वन मंत्री के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

cy520520 2025-12-21 02:37:48 views 602
  

वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के सिविल लाइंस स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली सहित पूरे एनसीआर के लिए जीवनदायिनी अरावली के संरक्षण के लिए अरावली बचाओ सिटीजन मूवमेंट नामक संगठन ने शनिवार को प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के सिविल लाइंस स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें काफी संख्या में पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। मंत्री राव नरबीर सिंह के चंडीगढ़ होने की वजह से पर्यावरण प्रेमी उनसे नहीं मिल सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संगठन के मैनेजिंग ट्रस्टी व पर्यावरण कार्यकर्ता कर्नल एसएस ओबराय एवं वैशाली राणा ने बताया कि अरावली के संरक्षण को लेकर राजस्थान में आंदोलन शुरू हो चुका है। गुरुग्राम में पहली बार प्रदर्शन किया गया है। जहां भी अरावली है, वहां आंदोलन शुरू करना होगा अन्यथा अरावली खत्म हो जाएगी।

100 मीटर से कम ऊंचाई वाले को अरावली पहाड़ सरकार नहीं मानने जा रही है। ऐसे में अरावली का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। हरियाणा के दायरे में एक लाख हेक्टेयर में अरावली पहाड़ी क्षेत्र है, सभी को वन क्षेत्र घोषित किया जाए। 100 मीटर की ऊंचाई वाली परिभाषा को खत्म किया जाए। जहां कहीं भी माइनिंग चल रही है, उसे बंद किया जाए।

अवैध रूप से माइनिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं। यही नहीं सभी प्रकार के गैर वानिकी कार्यों पर रोक लगाई जाए। अरावली की वजह से ही दिल्ली सहित पूरे एनसीआर के लोगों को हवा मिल रही है। यदि इसे खत्म कर दिया गया फिर जीवन खतरे में पड़ जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737