चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव का दौर जारी है।  
 
  
 
  
 
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद 11 बजे वर्षा हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक आ गया। लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को भी भारी वर्षा और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव का यह दौर शनिवार शाम से जारी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
रविवार तड़के करीब पांच तेज आंधी आई थी, जिसकी वजह से कई सेक्टरों में पेड़ गिर गए। दुकानों और शोरूम्स के बाहर लगे होर्डिंग्स को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान हल्की वर्षा भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। |