search

Fog Impact: कोहरे का असर, बेंगलुरु की फ्लाइट डेढ़ घंटे बाद आई, 160 ट्रेनें लेट, देखें पूरी सूची

cy520520 2025-12-21 01:08:09 views 605
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर लगातार ट्रेनों और फ्लाइट के संचालन पर देखने को मिल रहा हैं। ट्रेंने लगातार लेट हो रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को इस ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं, फ्लाइट के लिए भी यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
प्रीमियम ट्रेनें 12 घंटे तक लेट

शनिवार को प्रीमियम ट्रेनों में शामिल 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस, 12004 शताब्दी एक्सप्रेस, 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। वहीं अगर दूसरी ट्रेनें भी आठ से 12 घंटें की देरी से चल रही हैं। इसके कारण लगातार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कानपुर सेंट्रल से रोजाना 280 ट्रेनें होकर गुजरती है, जिसमें से 160 से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। ऐसे में जाे भी ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पर पहुंच रही है यात्री उन पर टूट पड़ रहे हैं। रात में आने वाली ट्रेंनों के यात्रियों को अगले दिन सुबह तक इंजतार करना पड़ रहा हैं।

  
टिकट कैंसिल कराने वालों की लाइन

ट्रेनों के कई-कई घंटें लेट होने के कारण कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर टिकट आरक्षण कराने के बजाए ज्यादा आरक्षण निरस्त कराने वालों की लंबी लाइन लगी रही। शनिवार को 1735 यात्रियों ने यात्रा टिकट निरस्त कराया। वहीं दिनभर कोहरा छाया रहने के कारण ट्रेंनों की रफ्तार नहीं पकड़ सकें जिन ट्रेनों की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की है वह भी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहे थे। भुवनेश्वर राजधानी, पटना राजधानी, कोलकता राजधानी सहित कई ट्रेनें देर चल रही हैं। शनिवार को कई ट्रेनें 15 घंटे तक देरी से पहुंची तो कई छह से आठ घंटे की देरी से प्लेटफार्म पर आ रही हैं।

  
ये ट्रेनें भी लेट

  • हमसफर एक्सप्रेस शनिवार को 15 घंटे की देरी से कानपुर पहुंची, ट्रेन को शुक्रवार को शाम 5:55 मिनट पर कानपुर सेंट्रल पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन 15 घंटे की देरी से शनिवार को सुबह 9:51 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची।
  • वहीं आनंद विहार से चलकर कानुपर आने वाली रीवा एक्सप्रेस सुबह 3:15 पर आने के बजाए 10:03 मिनट पर कानपुर पहुंची।
  • इसी तरह 02570 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल 18 घंटे
  • 14038 सिलचर संपर्क क्रांति 6:30 घंटे
  • 02564 नई दिल्ली बरौनी स्पेशल 13 घंटे
  • 15744 फरक्का एक्सप्रेस 9 घंटे
  • 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 12 घंटे
  • 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस 6:45 घंटे
  • 14 118 कालिंदी एक्सप्रेस 5 घंटे
  • 12470 जम्मू तवी कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 5 घंटे
  • 12452 श्रम शक्ति 7 घंटे
  • 13168 कोलकता आगरा कैंट साप्ताहिक दो घंटे
  • 12488 सीमांचल एक्प्रेस दो घंटो
  • 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे लेट


  
इसे रद किया गया

  • वहीं लगातार लेट होने के कारण ग्वालियर से चलकर बरौनी तक जाने वाली 11124 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस को शनिवार को रद कर दिया गया।
  • इसके अलावा 54336 कानपुर बालामऊ पैसेंजर सहित कुल तीन सवारी गाड़िया खराब मौसम होने के कारण रद कर दिया गया।


  

  
बेंगलुरु और मुंबई की फ्लाइट लेट

कोहरे और खराब मौसम का असर फ्लाइट पर भी पड़ रहा है। शनिवार को बेंगलुरु की फ्लाइट डेढ़ घंटे और मुंबई की फ्लाइट 50 मिनट लेट रही। देरी से आने के कारण इनके उड़ने का समय भी देर से रहा।तीनों फ्लाइट से 580 यात्री आए और 594 गए। शनिवार को बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट का शेड्यूल रहता है। शनिवार को बेंगलुरु की फ्लाइट आने का समय दोपहर 12:50 और जाने का समय 1:25 रहता है। बेंगलुरु की फ्लाइट दोपहर 1:20 बजे आकर दोपहर 2:210 बजे उड़ान भर सकी। इस उड़ान में 231 यात्री आए और यहां से 227 गए। दिल्ली की फ्लाइट दो बजे आकर 2:40 बजे जाती है। दिल्ली की फ्लाइट 1:54 बजे आई और 2:52 बजे जा सकी। दिल्ली के विमान से 165 यात्री आए और 181 यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मुंबई की फ्लाइट 2:35 बजे के बजाय 3:34 पर आई। यहां से 3:15 बजे की बजाय शाम 4:25 बजे गई। इस विमान से 184 यात्री आए और 186 गए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737