search

मैनपुरी में बच्चों की पिटाई की-मुर्गा बनाया, कपड़े उतारकर नाक भी रगड़वाई; वीडियो वायरल

Chikheang 2025-12-21 00:37:58 views 1242
  



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कबाड़ बीनने वालो दो किशोरों को पकड़कर अराजकतत्व द्वारा तालिबानी सजा दी गई। बच्चों को पीटने के बाद मुर्गा बनाकर दोबारा आने पर फिर मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रसारित वीडियो में कपड़े उतरवाकर नाक रगड़वाए जाने की भी बात कही जा रही है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद सीओ सिटी ने शीतला माता मंदिर परिसर में पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो गया। प्रसारित हो रहे वीडियो में दो किशोर को एक व्यक्ति डंडे और थप्पड़ मारने के बाद किशोरों को मुर्गा बनाता दिखाई दे रहा हैं। वहां लोग भी जमघट लगाए खड़े हैं।

प्रसारित वीडियो के संबंध में जानकारी की गई तो उक्त देवी रोड पर स्थित शीतला देवी मंदिर के निकट एक दुकान के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि ठंड में दोनों किशोर के कपड़े उतरवाकर नाक भी रगड़वाई जाए।

परंतु वीडियो में सिर्फ पिटाई और मुर्गा बनाए जाने की बात ही स्पष्ट हो रही है। प्रसारित वीडियो में पीटने वाला शख्स कपड़े उतारने के लिए किशोरों को धमका रहा है। प्रसारित वीडियो संज्ञान में आने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

कुछ लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई, पुलिस अब दोनों किशोर का पता लगाने में जुट गई है।

इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि प्रसारित वीडियो शीतला माता मंदिर परिसर का बताया जा रहा है। मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की। वीडियो में दिख रहे किशोरों के बारे में जानकारी की जा रही है, जांच में जो भी सत्यता सामने आएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाइ्र की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953