search

इटली में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.4 टन मादक पदार्थ जब्त

LHC0088 2025-12-21 00:07:52 views 1056
  

इटली में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान में 384 लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 1.4 टन मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 39 नाबालिगों सहित 655 अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 35 किलोग्राम कोकीन और 40 से अधिक आग्नेयास्त्र भी जब्त किए गए। अभियान शुक्रवार को देश के कई प्रांतों में पूरा किया गया। इस दौरान 312 स्थानों की जांच के बाद तीन शहरों में पांच कैनबिस दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान 296 किलोग्राम कैनबिस उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी प्रारंभिक जांच में उन्हें अवैध मादक पदार्थ पाया गया।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138