search

Haridwar Weather Today: तापमान में छह डिग्री की गिरावट, कोहरे और ठंड की बढ़ी रफ्तार

Chikheang 2025-12-20 23:37:33 views 700
  

हरिद्वार जिले में कुछ इस तरह रहा लगा रहा कोहरा।



संवाद सूत्र, जागरण हरिद्वार: Haridwar Weather News उत्तर भारत में अचानक बदले मौसम के मिजाज का असर अब धर्मनगरी हरिद्वार में भी साफ दिखाई देने लगा है। हिमालयी क्षेत्रों से उतरती सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ा दी है। पिछले तीन से रात के साथ दिन भी कोहरे की चादर से लिपट रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी सीजन में शनिवार को तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हुई। दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोगों को इस सीजन में पहली बार कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। एक ही दिन में अधिकतम तापमान 10 डिग्री लुढ़क गया। हालात ऐसे हो रहे हैं हरिद्वार उत्तरकाशी के हर्षिल से ज्यादा ठंडा रहा है।

हरिद्वार में कोहरा लगना मंगलवार की रात से शुरू हुआ। गुरुवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए तो कुछ राहत मिली। लेकिन शुक्रवार को फिर से कोहरा आ धमका। शनिवार को तो हालत पहले से और खराब हुए। कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम हो गई है।

  

शुक्रवार को हरिद्वार में अधिकतम तापमान 20.06 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिगी दर्ज किया गया। जबकि, शनिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन के अंतराल में ही अधिकतम तापमान में 6.60 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा सुबह के समय बूंदा-बांदी होने से नमी का स्तर बढ़ा है और कोहरे की तीव्रता में इजाफा हुआ। हरिद्वार में राष्ट्रीय राजमार्गों से लेकर गांव देहात को जोड़ने वाले मार्गों पर कोहरे की मोटी परत के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा।

कोहरे की चादर और ठंड बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। ठंड के असर के कारण सुबह के समय बाजार देर से खुल रहे हैं। सिड़कुल की फैक्ट्रियों में व अन्य दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़कों पर दोपहिया वाहन सवार पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए।
निगम ने की अलाव की व्यवस्था

हरिद्वार : शीतलहर के असर से धर्मनगरी में गंगा घाटों पर सुबह के समय स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई। हालांकि, आस्था के प्रति अडिग श्रद्धालु ठंड की परवाह किए बिना गंगा स्नान के लिए पहुंचे। कुछ स्थानों पर नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था भी की गई है। परंतु बढ़ती ठंड से राहत पाने के लिए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।
तापमान का हाल

  • 19 दिसंबर : 20.60 डिग्री अधिकतम, 06.00 डिग्री न्यूनतम
  • 20 दिसंबर : 14.00 डिग्री अधिकतम, 10 डिग्री न्यूनतम


यह भी पढ़ें- घने कोहरे से उड़ानें प्रभावित, अहमदाबाद व भुवनेश्वर की उड़ान नहीं उतर सकी देहरादून एयरपोर्ट पर; भेजी जयपुर

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी के आसार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953