search

Motorola Edge 50 Pro पर जबरदस्त डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स

LHC0088 2025-12-20 21:59:18 views 1235
  

Motorola Edge 50 Pro पर जबरदस्त डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स  






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कुछ समय से ₹20,000 से ₹25,000 के बजट में नया 5G फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Motorola Edge 50 Pro आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह अभी Amazon पर 46 प्रतिशत तक के फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। इतना ही नहीं, कंपनी इस फोन पर शानदार बैंक ऑफर, कैशबैक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस फोन में पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी मिलती है। यह डिवाइस 125W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है, लेकिन चलिए फोन के फीचर्स जानने से पहले उस पर मिलने वाली डील्स के बारे में और जानें...
Motorola Edge 50 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

इस Motorola डिवाइस की ओरिजिनल कीमत ₹41,999 है, लेकिन आप इसे अभी Amazon पर सिर्फ ₹22,580 में खरीद सकते हैं, जिसका मतलब है कि आपको 46% तक का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन पर शानदार बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ ₹1,000 का डिस्काउंट ले सकते हैं और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ ₹1,500 तक की छूट ले सकते हैं।

इसके अलावा, IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ ₹1,000 का डिस्काउंट भी मिल रहा है। साथ ही आप Amazon पर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 5% तक का कैशबैक भी ले सकते हैं। आप इस डिवाइस को 7,613 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो, इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन के पीछे 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक टेलीफोटो लेंस है। इसमें 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी शामिल है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। यह डिवाइस 125W टर्बोपावर चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और वायरलेस चार्जिंग भी ऑफर करता है।

यह भी पढ़ें- Motorola का 5,200mAh बैटरी वाला शानदार 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138