search

शुभमन गिल के बाहर होते ही खत्‍म हुई बड़ी समस्या! संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, ऐसी हो सकती है भारत की प्‍लेइंग 11

deltin33 2025-12-20 20:25:41 views 965
  

शानदार फॉर्म में हैं संजू सैमसन। इमेज- बीसीसीआई  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया गया। 15 सदस्‍यीय यह टीम न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलकर अपनी तैयारियों को और पुख्‍ता करेगी।

टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी, 2026 से होगा। वहीं टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। विश्‍व कप और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भारत की आदर्श प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है? आइए जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गिल का कटा पत्‍ता

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को भारतीय स्‍क्वॉड में जगह नहीं दी गई है। इससे भारत की ओपनिंग पेयर की समस्‍या खत्‍म हो गई है। अब अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं। 3 नंबर पर तिलक वर्मा और 4 पर सूर्यकुमार यादव का आना तय है। हालांकि, सूर्या की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है। लंबे समय से भारतीय टी20 कप्‍तान का बल्‍ला खामोश है।
रिंकू-दुबे में होगी जंग

इनफॉर्म ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को नंबर 5 पर भेजा जा सकता है। हार्दिक गेंद से भी योगदान देने में सक्षम हैं। उपकप्‍तान अक्षर पटेल नंबर 6 पर उतर सकते हैं। पटेल की बतौर उपकप्‍तान वापसी हुई है। बतौर फिनिशर टीम मैनेजमेंट शिवम दुबे या रिंकू सिंह पर भरोसा जता सकता है। स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के हाथों में रह सकती है। वहीं तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताया जा सकता है।
भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्‍तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

  

  


The same squad will play the @IDFCFIRSTBank 5-match T20I series against New Zealand in January.#TeamIndia | #INDvNZ https://t.co/o94Vdqo8j5 — BCCI (@BCCI) December 20, 2025


  
विश्‍व कप और न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

सूर्याकुमार यादव (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्‍तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें- India Squad Announcement: ईशान किशन की 2 साल बाद वापसी, शुभमन गिल का कटा पत्‍ता; विश्‍व कप स्‍क्वॉड की बड़ी बातें

यह भी पढ़ें- India Squad Announcement: विश्‍व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, गिल- जितेश बाहर, अक्षर बने उपकप्‍तान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521