search

UP Weather: मेरठ में लगातार दूसरे दिन छाई कोहरे की परत, IMD ने बताया- आगे कैसे रहेगा मौसम

cy520520 2025-12-20 19:09:05 views 1253
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। जनपद के लोग दो दिन से कोहरे और ठंड की मार झेल रहे हैं। पूस का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने से पहले ही सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं हैं।
शुक्रवार को लगातार तीसरी रात कोहरे से जनजीवन प्रभावित होता नजर आया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रात 10 बजे के बाद शहर की सड़कों को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। हाई वे और शहर के बाहरी इलाकों में में गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालक सड़कों पर रेंग रेंग कर आगे बढ़ते देखे गए। कई स्थानों दृश्यता शून्य हो गई। शहर के अंदर सड़कों पर कोहरा बादलों की तरह उड़ता दिखा। जिन सड़कों पर पथ प्रकाश नहीं था वहां पर वाहन चलाना लोगों जान जोखिम डालने जैसा महसूस हो रहा था। एक डेढ़ मीटर दूर वस्तु भी दिखाई नहीं दे रही थी। मौसम विभाग ने 19 दिसंबर के लिए रेड एलर्ट जारी किया था।

शनिवार को सुबह के समय भी आसमान में बादल छाए रहे दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली लेकिन गर्माहट गायब रही। स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम रही।

पूस को सर्दी का माह माना जाता है। पांच दिसंबर से पूस आरंभ हो गया है। ज्योतिषविद भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि 19 दिसंबर की रात अमावस्या रही। अब माह का दूसरा पखवाड़ा शुरु हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में शनिवार की तुलना में और गिरावट दर्ज की गई यह 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे धुंध और धूप निकली। लेकिन धूप में बैठने के बाद भी गर्माहट का अहसास नहीं हुआ। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि कोहरा और सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा। दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा। कहा रात के समय जरूरी हो तभी बाहर निकलें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737