search

T20 World Cup 2026: स्‍क्वॉड के एलान के बाद भी बदली जा सकती है टीम, आसान भाषा में समझें ICC का यह नियम

Chikheang 2025-12-20 17:20:11 views 628
  

भारत ने साउथ अफ्रीका को दी मात।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए आज, 20 दिसंबर को 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान होगा। 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्‍वकप में 20 टीमों के बीच टक्‍कर देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश खिताब का बचाव करने की होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बदलाव हो सकता है

20 दिसंबर को भले ही भारतीय टीम का एलान हो रहा है, पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। इसके लिए एक कट ऑफ टाइम होता है। तो आइए जानते हैं कि यह कट ऑफ टाइम क्‍या होता है? साथ ही टी20 विश्‍व कप 2026 के स्‍क्वॉड में बदलाव के लिए आईसीसी का क्‍या नियम है?
आईसीसी का नियम

ICC के नियम के मुताबिक, मल्‍टी नेशनल टूर्नामेंट के आरंभ होने से 1 महीने पहले सभी टीमों को अपना स्‍क्वॉड जारी करना होता है। विश्‍व कप का श्रीगणेश साल 7 फरवरी से हो रहा है। ऐसे में सभी टीम जनवरी के पहले हफ्ते तक अपने अंतिम स्‍क्वॉड का एलान कर सकती हैं। जैसे भारत आज अपने दल की घोषणा करने जा रहा है। तो सेलेक्‍टर्स के पास एक कट ऑफ टाइम होगा, जिस दौरान स्‍क्वॉड में बदलाव किया जा सकता है।
इस दिन तक फेरबदल संभव

टूर्नामेंट के आगाज से 1 महीने पहले तक, यानी 7 जनवरी 2026 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बिना की अनुमति के स्‍क्वॉड में फेरबदल कर सकता है। 7 जनवरी के बाद अगर बोर्ड को कोई बदलाव करना है तो आईसीसी की टेक्निकल कमेटी से औपचारिक अनुमति लेनी होगी। यह बदलाव किसी सीरियस कंडीशन में ही हो सकता है। उदाहरण के लिए कोई प्‍लेयर गंभीर रूप से चोटिल हो जाता है उसकी मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद बदलाव को मंजूरी मिल सकती है।

भारतीय टीम ने 2024 में टी20‍ विश्‍व कप जीता था। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्‍यास का एलान कर दिया था। ऐसे में भारतीय टीम अब इन दिग्‍गजों के बिना ही खिताब का बचाव करने उतरेगी। टीम के लिए कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्‍तान शुभमन गिल की फॉर्म चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- India Squad Announcement Live: विश्‍व कप के लिए जल्‍द होगा भारतीय टीम का एलान, मुंबई में आज सेलेक्‍टर की मीटिंग

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से पहले हुई पाकिस्‍तान की \“गजब बेइज्‍जती\“, PCB ने जताई नाराजगी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953