search

Bihar News: भव्‍य होगा भाजपा का नया प्रदेश मुख्‍यालय, पटना पाटली पथ के किनारे बनेगा भवन

Chikheang 2025-12-20 17:07:54 views 1240
  

भव्‍य व होगा भाजपा का नया प्रदेश मुख्‍यालय



रमण शुक्ला, पटना। भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय बनने जा रही है। यह कार्यालय पाटली पथ के किनारे एवं पाटलीपुत्र जंक्शन के पीछे वाले हिस्से में होगा। भव्य व अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस पर करीब 200 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह कार्यालय 13 से 15 हजार वर्ग फीट जमीन पर तैयार किया जाएगा। प्रदेश कार्यालय के लिए नक्शा व डिजाइन दिल्ली से तैयार कराया गया है। पुराना प्रदेश कार्यालय भी यथावत रहेगा।

भाजपा के राष्‍ट निर्माण समिति की बैठक हुई, जिसमें नए भवन के नक्शे की विस्तृत समीक्षा की गई। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से अंतिम स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

प्रदेश कार्यालय के लिए पाटलीपुत्र स्‍टेशन के भूमि पहले ही खरीदी जा चुकी है। नए कार्यालय में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों और निर्माण की गुणवत्ता सर्वोत्तम स्तर की हो। इसमें सुरक्षा और तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रवेश से लेकर निकास द्वार तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।


भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन के अलावा सभी प्रदेश महामंत्रियों, उपाध्यक्षों, प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारियों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा सभी प्रदेश मंत्रियों के लिए आधुनिक केबिन की व्यवस्था यहां रहेगी।


इसमें करीब एक हजार,500 एवं 200 क्षमता का सभागार भी बनवाया जाएगा ताकि बड़ी बैठकें व कार्यक्रम यहां हो सकें। नए कार्यालय के तैयार होने के बाद मौजूदा पुराना कार्यालय भवन में पटना महानगर भाजपा कार्यालय संचालित होगा। बिहार में कांग्रेस एवं वामदल के उपरांत अब भाजपा का अपना कार्यालय भवन होगा।
आधुनिक सुविधाओं वाला तीन सभागार बनेंगे

  • तीन से पांच सभागार बनेंगे
  • एक हजार, दो सौ एवं पांच सौ की क्षमता का सभागार बनेगा।
  • डिजिटल वार रूम, काल सेंटर, आइटी सेल, चुनाव प्रबंधन रूम बनेगा
  • पुस्तकालय की व्यवस्था के साथ ही गेस्ट हाउस, कैंटीन, हरित क्षेत्र एवं अन्‍य सुविधाएं विकसित होगी।
  • सात मोर्चा अध्यक्ष ( युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के अतिरिक्त अल्पसंख्यक मोर्चा) का भी अलग अलग कार्यालय कक्ष होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953