search

Weather Update: वीकेंड पर अचानक बदला मौमस, धुंध और ठंडी हवाएं; दून का तापमान गिरा और फ्लाइट्स डायवर्ट

cy520520 2025-12-20 16:37:13 views 964
  

शाम के समय बढ़ती ठिठुरन से बचने के लिए ट्रांसपोर्टनगर स्थित रेन बसेरा के बाहर अलाव तापते लोग। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। वीकेंड पर राजधानी देहरादून में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शनिवार सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में धुंध छाई रही, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। ठंडी हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं धुंध के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। धुंध का असर हवाई व रेल सेवाओं पर भी नजर आया। देहरादून आने वाली कई फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि कुछ को दिल्ली ही रोक दिया गया। ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जबकि लम्बी दूरी की परिवहन निगम की बसों की गति पर भी ब्रेक लग गया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वीकेंड पर बदला मौसम का मिजाज, देहरादून में सुबह से धुंध, बढ़ी ठिठुरन

सुबह के समय प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों को ठंड का ज्यादा असर महसूस हुआ। धुंध के चलते शहर के बाहरी और पहाड़ी क्षेत्रों से सटे इलाकों में ठंड और अधिक तीखी नजर आई।

यह भी पढ़ें- UP Weather: मौसम का रेड अलर्ट, 20 दिसंबर को इन शहरों में आफत बनेगी कोल्ड वेव और घना कोहरा!

यह भी पढ़ें- Jharkhand: पिकनिक के मौसम में जल प्रपातों की सुरक्षा भगवान भरोसे, इमरजेंसी में मोबाइल नेटवर्क भी दे देता धोखा

ठंडी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट, दृश्यता घटी



मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। सुबह और देर शाम ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम में आए बदलाव के चलते बाजारों में ऊनी कपड़ों और गरम पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ती दिखी।

मसूरी में और तीखी ठंड
पहाड़ी पर्यटन नगरी मसूरी में ठंड ने और जोर पकड़ लिया है। सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाने से दृश्यता काफी कम रही। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ा। माल रोड और आसपास के इलाकों में लोग गरम कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मसूरी और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड और बढ़ सकती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737