सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, रामपुर। शुक्रवार की देर रात पटवाई थाना क्षेत्र मे मिलक रोड डोहरिया की बाजार में ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत ही गयी और इसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पटवाई के सोहना गांव के रहने वाले कुलदीप, इलियास व कपिल शुक्रवार दोपहर मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए मिलक गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रात में वापस घर लौटते समय डोहरिया की मोड पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से कुलदीप की मौके पर मौत हो गई जबकि, उसके साथी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक का पता लगा रही है। |