Bajaj Pulsar 220F vs TVS Apache RTR 200 4V: कौन-सी बाइक है बेहतर ऑप्शन?

LHC0088 2025-12-20 14:36:27 views 752
  

Bajaj Pulsar 220F और TVS Apache RTR 200 4V में से कौन है बेहतर?



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाइक मार्केट में Bajaj Pulsar और TVS Apache दो ऐसे नाम हैं, जिन पर सालों से ग्राहक भरोसा करते आए हैं। हाल ही में Bajaj ने Pulsar 220F को कुछ हल्के अपडेट्स और नए फीचर्स के साथ दोबारा पेश किया है। वहीं, TVS ने Apache RTR 200 4V को 2025 के लिए नए TFT टॉप-एंड वेरिएंट के साथ और ज्यादा आधुनिक बना दिया है। अगर आप 200cc सेगमेंट में एक स्पोर्टी और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार साबित होगी। आइए इन दोनों (Bajaj Pulsar 220F vs TVS Apache RTR 200 4V) के बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pulsar 220F vs Apache RTR 200: इंजन

  • Bajaj Pulsar 220F में 220cc का एयर और ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 20.9PS की पावर और 18.55Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका बड़ा डिस्प्लेसमेंट इसे बेहतर मिड-रेंज परफॉर्मेंस देता है, जिससे हाईवे पर बाइक ज्यादा रिलैक्स और एफर्टलेस महसूस होती है।
  • TVS Apache RTR 200 4V में 197.75cc का इंजन मिलता है, जो Sport मोड में 20.82PS की पावर और 17.25Nm का टॉर्क देता है। भले ही कागजों पर पावर लगभग बराबर हो, लेकिन Apache का पावर डिलीवरी ज्यादा शार्प और रिस्पॉन्सिव है। इसके अलावा, स्लिपर क्लच और मल्टीपल राइड मोड्स इसे ज्यादा एंगेजिंग बनाते हैं।


    स्पेसिफिकेशन Bajaj Pulsar 220F TVS Apache RTR 200 4V
   
   
   इंजन
   220cc, एयर व ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर
   197.75cc, एयर व ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर
   
   
   मैक्स पावर
   20.9 PS @ 8,500 rpm
   20.82 PS @ 9,000 rpm (Sport मोड)
   
   
   मैक्स टॉर्क
   18.55 Nm @ 7,000 rpm
   17.25 Nm @ 7,250 rpm (Sport मोड)
   
   
   गियरबॉक्स
   5-स्पीड
   5-स्पीड, स्लिपर क्लच के साथ
   
   
   फ्रंट सस्पेंशन
   टेलिस्कोपिक फोर्क
   USD फोर्क
   
   
   रियर सस्पेंशन
   डुअल शॉक एब्जॉर्बर
   मोनोशॉक
   
   
   फ्रंट ब्रेक
   280 mm डिस्क
   270 mm पेटल डिस्क
   
   
   रियर ब्रेक
   230 mm डिस्क
   240 mm पेटल डिस्क
   
   
   ABS
   सिंगल-चैनल
   डुअल-चैनल
   
   
   राइड मोड्स
   नहीं
   हां (Rain, Urban, Sport)
   
   
   ट्रैक्शन कंट्रोल
   नहीं
   हां
   
   
   इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
   डिजिटल LCD
   5-इंच TFT
   
   
   कनेक्टिविटी
   हां
   हां
   
   
   नेविगेशन सपोर्ट
   हां
   हां
   
   
   फ्यूल टैंक क्षमता
   15 लीटर
   12 लीटर
   
   
   ग्राउंड क्लियरेंस
   165 mm
   180 mm
   
   
   सीट हाइट
   ---
   800 mm
   
   
   केर्ब वेट
   160 kg
   151 kg
   
   
   एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली)
   ₹1,28,490
   ₹1,47,490
   
Pulsar 220F vs Apache RTR 200: सस्पेंशन और ब्रेक

  • Bajaj Pulsar 220F में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक हैं, लेकिन आज के स्टैंडर्ड्स के हिसाब से पुराने लगते हैं।
  • TVS Apache RTR 200 4V में USD फ्रंट फोर्क, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, पेटल डिस्क ब्रेक्स और डुअल-चैनल ABS दिया गया है। यह सेटअप हार्ड ब्रेकिंग और तेज राइडिंग के दौरान ज्यादा कॉन्फिडेंस देता है।

Pulsar 220F vs Apache RTR 200: डायमेंशन्स

  • Bajaj Pulsar 220F का सबसे बड़ा फायदा है इसका 15 लीटर का फ्यूल टैंक, जो लंबी हाईवे राइड्स के लिए बेहतर है। हालांकि 160kg का केर्ब वेट शहर में थोड़ा भारी महसूस हो सकता है।
  • TVS Apache RTR 200 4V हल्की है (151kg), इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस (180mm) मिलता है और 800mm की सीट हाइट इसे शहर के ट्रैफिक में ज्यादा मैनेजेबल बनाती है।

Pulsar 220F vs Apache RTR 200: फीचर्स

  • Bakjaj Pulsar 220F अब Bluetooth कनेक्टिविटी, डिजिटल LCD कंसोल और नेविगेशन सपोर्ट के साथ आती है, जो इसे पहले से बेहतर बनाता है।
  • TVS Apache RTR 200 4V फीचर्स के मामले में एक कदम नहीं, बल्कि कई कदम आगे है। 5-इंच TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड्स (Rain, Urban, Sport) और डुअल-चैनल ABS इसे सेगमेंट की सबसे टेक-लोडेड बाइक बना देते हैं।

Pulsar 220F vs Apache RTR 200: कीमत

Bajaj Pulsar 220F की एक्स-शोरूम कीमत 1,28,490 रुपये है, जबकि TVS Apache RTR 200 4V (TFT) की एक्स-शोरूम कीमत 1,47,490 रुपये है। दोनों मोटरसाइकिल के बीच कीमत का फर्क साफ दिखता है और यह उनके फीचर्स व टेक्नोलॉजी में भी नजर आता है।
हमारी राय

अगर आप एक कम्फर्टेबल, फेयर्ड बाइक चाहते हैं, जो हाईवे पर बिना ज्यादा मेहनत के आराम से चलती रहे और बजट भी ज्यादा न बढ़े, तो Bajaj Pulsar 220F आज भी एक भरोसेमंद विकल्प है। लेकिन अगर आप नई टेक्नोलॉजी, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और स्पोर्टी राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो TVS Apache RTR 200 4V ज्यादा समझदारी भरा फैसला है। इसकी ज्यादा कीमत उसके फीचर्स और मॉडर्न सेटअप से पूरी तरह जस्टिफाई होती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139251

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.