search

हरियाणा में कोहरे का कहर जारी, सडकों पर विजिबिलिटी जीरो, रात में चंडीगढ़ जाने वाली बसों पर लगी रोक

cy520520 2025-12-20 13:37:49 views 619
  

हरियाणा में कोहरे का कहर जारी (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर संपूर्ण इलाके में सुबह के समय धुंध व कोहरा के साथ बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, भिवानी और रोहतक सहित अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। कोहरे के कारण चंडीगढ़ से हिसार आने वाली फ्लाइट रद कर दी गई। अंबाला में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। फतेहाबाद में कार माइनर में गिर गई। सिरसा में एक युवक घायल हो गया। अधिकतर स्थानों पर ट्रेनें देरी से पहुंचीं। हिसार में सुबह पांच से 11 बजे तक करीब छह घंटे कोहरा बना रहा।
चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा पर लगी रोक

कोहरा छाने पर रात 11 बजे की चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा को रोक दिया गया है। वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील परंतु शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से हरियाणा में वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है और हवा शांत है। इसकी वजह से कोहरे की परत बनने लगी है। जहां कोहरा नहीं है। वहां रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
हरियाणा में कैसा रहा तापमान

अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से नीचे शुक्रवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 9 व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.0 व नारनौल का 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां सुबह-शाम सूखी ठंड तेवर दिखा रही है।

अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। राज्य में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना है। इस मौसम प्रणाली से आने वाले तीन दिनों में कोहरा व बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।
आगे कैसा रहेगा मौसम?

21-23 दिसंबर के दौरान छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना उत्तरी जिलों में 21-23 दिसंबर के दौरान छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर रात्रि और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 23 दिसंबर के बाद हवाओं की दिशा में बदलाव से ठंड का डबल अटैक देखने को मिलेगा। ठिठुरन भरी सर्दी से बचाव के लिए आमजन अलावों और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737