search

VIDEO: उधर चल रही थी पुतिन की PC, इधर पत्रकार ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज; कैसा था रूसी राष्ट्रपति का रिएक्शन?

cy520520 2025-12-20 13:37:13 views 681
  

पुतिन की पीसी के बीच युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को एक सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने शायद ही कल्पना की हो। रूसी राष्ट्रपति की इस पीसी के दौरान एक ऐसा रोमांटिक पल आया, जिसको देखने के बाद लोग हैरान हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, इस दौरान एक युवा पत्रकार ने राष्ट्रपति से सवाल पूछने से पहले ग्लोबल ब्रॉडकास्ट को शादी के प्रपोजल में बदल दिया। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक 23 साल के पत्रकार किरिल बाजानोव ने कैमरे पर इस दौरान अपनी मित्र को शादी के लिए प्रपोज किया। इस पल को पुतिन के साथ वहां पर मौजूद सैकड़ों लोग देख रहे थे।
जब पत्रकार ने लाइव PC के दौरान किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

एक सरप्राइज को पेश करते हुए बाजानोव ने दर्शकों से कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड यह देख रही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी? प्लीज मेरे से शादी कर लो। इसी दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई।

गौरतलब है कि पुतिन का ये साल साल के आखिर में होने वाला प्रेस कॉन्फ्रेंस आमतौर पर तीखी विदेश नीति की टिप्पणियों के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस दौरान वहां पर मौजूद पत्रकार का ये सवाल सुर्खियां बन गया।
प्लेबोर्ड लेकर पहुंचा था पत्रकार

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह 23 वर्षीय पत्रकार एक प्लेबोर्ड लेकर पहुंचा था। इसी तख्ती को दिखा कर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। उन्होंने रूस में बढ़ती महंगाई के बारे में चिंता जताई, हालांकि उनके जवाब को टाल दिया गया।

  

  


\“Olga, will you marry me?\“ — local TV journalist proposes during the live Putin Q&A

‘Mr President, we would be so glad to see you at our wedding’

‘You can wait forever, so best not to postpone’ — Putin pic.twitter.com/0H2bwZe7RH— RT (@RT_com) December 19, 2025

गर्लफ्रेंड ने शादी के प्रपोजल किया स्वीकार

इसके करीब 1 घंटे बाद इसी कार्यक्रम में एक अपडेट दिया गया। प्रोग्राम की होस्ट ने कहा कि हमें एक ब्रेकिंग न्यूज मिल रही है, यह हम से एक के लिए काफी जरूरी खबर है। उसने कहा कि TASS रिपोर्ट कर रहा है कि किरिल बाजानोव की गर्लफ्रेंड ने उसके प्रपोजल को मान लिया है। इसके बाद वहां पर तालियों की गूंज उठी।

होस्ट ने पत्रकार की ओर मुड़ते हुए कहा कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे शादी करेगी, जिसके बाद वहां पर फिर एक बार तालियों की गूंज उठी। पुतिन ने भी तालियां बजाईं। इस मौके का फायदा उठाकर बाजानोव ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी शादी का न्योता दिया।

गौरतलब है कि बाजानोव वे बाद में बताया कि वह और उनकी गर्लफ्रेंड करीब 8 साल से साथ हैं, लेकिन भारी मॉर्गेज लागत और व्यापक आर्थिक दबावों के कारण परिवार शुरू करने की योजना बनाने में संघर्ष कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन, नाटो और अर्थव्यवस्था.... सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले पुतिन?

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में युद्ध पर अपनी शर्तों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे पुतिन, रूसी राष्ट्रपति ने यूरोपीय यूनियन पर लगाए आरोप
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737