search

अलीगढ़ में यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच हुआ झगड़ा, मारपीट के बाद हुई 50 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग

Chikheang 2025-12-20 10:37:06 views 1082
  



संवाद सूत्र, जट्टारी। हरियाणा व यूपी के बीच सीमा विवाद का मामला थम नहीं रहा। शुक्रवार को दोनों प्रदेशों के किसान आमने सामने आ गए। विवाद गुरुवार शाम टप्पल क्षेत्र के नगला चंडीगढ़ के किसान से हुई मारपीट से शुरू हुआ। किसान उस समय डीजल लेकर आ रहा था। विरोध करने बाद आरेापित पक्ष और भड़क गया। यूपी की सीमा में आकर हमला बोल दिया। मारपीट व फायरिंग का भी आरोप है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


गांव नगला चंडीगढ़ निवासी किसान कुंभन डीजल लेने हरियाणा के गांव हसनपुर गया था। लौटते समय गांव माहौली (हरियाणा) के किसानों ने कुंभन के साथ मारपीट कर दी। जिसका विरोध करने पर शुक्रवार सुबह गांव माहौली के किसान एकत्रित होकर गांव चंडीगढ़ नगला (यूपी) की सीमा पर पहुंच गए। हसनपुर पढ़ने जा रहे बच्चों से भरे वाहन को रुकवाकर बच्चों से गांव चंडीगढ़ निवासी ओमप्रकाश उर्फ कल्लू के बारे में जानकारी कर गांव में घुस गए और अवैध असलाहों से 40 से 50 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

अचानक शुरू हुई फायरिंग

अचानक हुई फायरिंग से गांव चंडीगढ़ नगला में रह रहे 40 परिवारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाते हुए इधर उधर भागने लगे। सूचना पर टप्पल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ यमुना नदी के तट पर बसे गांव नगला चंडीगढ़ पहुंच गए। यहां पहले से हरियाणा का प्रशासन मौजूद था। पुलिस के अनुसार यह विवाद पूर्व से चले आ रहे भूमि को लेकर हुआ है।

फायरिंग का आरोप गलत है। दोनों ही प्रांतों का प्रशासन मामले को शांत कराकर लौट गया था। शुक्रवार शाम छह बजे यूपी प्रशासन एसपी देहात अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार, उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार, थाना प्रभारी एसपी सिंह पुलिस व पीएससी बल के साथ किसानों के बीच पहुंचे।  


दोनों ओर से फायरिंग का आरोप लगाया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोनों पक्ष सीमा विवाद को लेकर आक्रोशित थे। जिन लोगों का भूमि विवाद है उन्हें बुलाकर समझाने का प्रयास किया जाएगा कि वे न्यायालय जाएं। दोनों पक्षों के लोगों को पाबंद किया जाएगा। - वरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953