search

UP के इस शहर में 12.48 करोड़ से बनेंगे दो वर्षा जल संचयन संयंत्र, निगम ने शुरू किया रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट बनाने का काम

deltin33 2025-12-20 06:36:55 views 1251
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर में वर्षा का जल अब अधिक मात्रा में नालों में बहकर बरबाद नहीं होगा। नगर निगम वर्षा के जल को भूगर्भ में भेजने के लिए दो बड़े वर्षा जल संचयन संयंत्र (रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम) का निर्माण करवा रहा है। गूलर रोड पंपिंग स्टेशन परिसर में भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत कर दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदों संग शिला व भूमि पूजन कर शुभारंभ कराया। वार्ड-15 और वार्ड-69 में एक-एक संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। ये काम 12.48 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होंगे।

वर्षा के जल को जमीन के अंदर भेजकर भूमिगत जलस्तर को सुधारने में भी मदद मिलेगी। वार्ड-15 में गूलर रोड पंपिंग स्टेशन परिसर और वार्ड-69 में सिटी स्कूल के पीछे निगम की जमीन पर संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि इस परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी अश्वथ इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है।

80 दिनों में संयंत्र संचालित करने का लक्ष्य  

एजेंसी को अगले 80 दिनों में संयंत्र संचालित करने का लक्ष्य दिया गया है। बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत अलीगढ़ नगर निगम को अवमुक्त की गई 12 करोड़ 48 लाख 19 हजार रुपये की धनराशि से ये काम कराया जा रहा है। मेयर ने कहा कि अलीगढ़ में जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वर्षा जल का संचय कर न केवल भविष्य के लिए जल सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि भू-जलस्तर को भी सुदृढ़ बना सकते हैं।

इस परियोजना के पूर्ण होने से शहरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा क्योंकि इससे ग्राउंड वाटर रिचार्ज होगा और नलकूपों एवं हैंडपंपों के जलस्तर में सुधार आएगा। भविष्य में पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी। पूजन के दौरान पार्षद योगेश सिंघल, राकेश ठाकुर, विनोद माहौर, राजकुमार, मोहम्मद सूफियान, रवि कुमार, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521