search

कुशीनगर में दलाई लामा की बहन ने की बुद्ध पूजा, चीवर चढ़ाकर की विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए की प्रार्थना

LHC0088 2025-12-20 03:37:08 views 1235
  

महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ातीं बाएं से दूसरी दलाईलामा की बहन जेस्तुन पेमा।



संवाद सूत्र, बुद्धनगरी। तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाईलामा की छोटी बहन जेस्तुन पेमा अपने पति टेनपा ला के साथ शुक्रवार को श्रावस्ती से कुशीनगर पहुंचीं।

उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक चीवर चढ़ाकर विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए प्रार्थना किया।

उन्होंने माथा कुंवर बुद्ध मंदिर और रामाभार स्तूप का भी दर्शन व पूजन-वंदन किया। कुशीनगर पहुंचने पर तिब्बती बुद्ध मंदिर के प्रभारी लामा कोंचोक टेंगक्योंग ने उनका स्वागत किया।

तिब्बत से दलाईलामा के साथ भारत आईं 85 वर्षीय पेमा धर्मशाला में ही रहतीं हैं। उन्होंने तिब्बती बुद्ध मंदिर में भी पूजा किया। वह कुशीनगर से बोधगया के लिए रवाना हुईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126