search

38 हजार में लॉन्च हुआ था ये फोन, अभी मिल रहा 25 हजार में; मिलता है बढ़िया कैमरा

cy520520 2025-12-20 02:55:29 views 496
  

Oppo Reno 13 पर बड़ी छूट दी जा रही है।  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप एक मिड-रेंज डिवाइस की तलाश में हैं जिसमें एक शानदार कैमरा सेटअप हो, तो Oppo Reno 13 आपकी तलाश खत्म करने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ये डिवाइस, जिसे 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, अभी Amazon पर भारी प्राइस ड्रॉप के साथ बिक रहा है। इस डिवाइस में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 6.59-इंच डिस्प्ले, 120Hz स्मार्ट एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। आइए जानते हैं इस डील के बारे में। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Amazon पर Oppo Reno 13 पर ये है डील

Amazon पर Oppo Reno 13 5G के 8 GB RAM और 128 GB वेरिएंट को इसकी ओरिजिनल लॉन्च प्राइस 37,999 रुपये से 13,000 रुपये की भारी छूट मिली है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 24,999 रुपये हो गई है। बायर्स को यहां बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म यूजर्स को अपने पुराने स्मार्टफोन को मैक्जिमम 23,500 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू पर ट्रेड करने की भी सुविधा दे रहा है। हालांकि, फाइनल वैल्यू मॉडल और डिवाइस की वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगीहै। जो खरीदार पूरी रकम एक साथ नहीं देना चाहते, उनके लिए EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जो सिर्फ 1,212 रुपये से शुरू हो रहे हैं।

  
Oppo Reno 13 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 13 में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की स्क्रीन है और ये 120Hz स्मार्ट एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट लगा है। इसमें 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज भी है। ये फोन Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है।

Oppo Reno 13 में 5,600mAh की बड़ी बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये डिवाइस पानी और धूल से भी सुरक्षित है, क्योंकि इसमें IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन मिलते हैं।

कैमरे की बात करें तो, Reno 13 5G में 50MP का प्राइमरी शूटर है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: Christmas-New Year शॉपिंग में कहीं आपके साथ न हो जाए स्कैम, ये तरीके अपनाकर बचें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737