search

यूपी रेरा ने दी 4424 करोड़ की 13 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी, मथुरा और मऊ समेत इन जिलों को होगा फायदा

cy520520 2025-12-20 02:37:29 views 1108
  

यूपी रेरा की 191वीं प्राधिकरण बैठक में 4424.4 करोड़ की लागत वाली 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की 191वीं प्राधिकरण बैठक यूपी रेरा के मुख्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। बैठक में चार हजार 424.4 करोड़ की अनुमानित लागत वाली 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में कुल 19 हजार 379 आवासीय एवं व्यावसायिक यूनिटों का निर्माण होगा। नोएडा में कुल 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें दो व्यावसायिक और दो आवासीय योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से नोएडा में कुल 17 हजार 51 यूनिटों का निर्माण होगा। है।

राजधानी लखनऊ में भी रियल एस्टेट गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए चार आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 241 आवासीय यूनिटों का निर्माण प्रस्तावित है, मथुरा में चार परियोजनाओं में दो हजार 35 यूनिट, मऊ में एक व्यवसायिक परियोजना जिसमें 52 दुकानों का निर्माण होगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737