search

बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

deltin33 2025-12-20 01:38:02 views 822
  



जागरण संवाददाता, बलिया। बेल्थरा रोड में 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ के दौरान आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रसड़ा के सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार देर रात उभांव थाना पुलिस टीम मुबारकपुर रोड पर गश्त कर रही थी। रात करीब 12:35 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस से घिरता देख संदिग्ध ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय सबलू राजभर के रूप में हुई है, जो मुजौना, थाना उभांव, जनपद बलिया का निवासी है और विदेशी राजभर का पुत्र है।

पूछताछ के दौरान आरोपी सबलू राजभर ने स्वीकार किया कि उसने 18 दिसंबर को शाम करीब पांच बजे मुजैना गांव की 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में उभांव थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज था और आरोपित फरार चल रहा था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131