search

युवराज सिंह, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला की करोड़ों की संपत्ति जब्त, इस मामले में ED का एक्शन

deltin33 2025-12-20 00:47:19 views 1265
ऑनलाइन सट्टेबाजी 1x बेट ऐप मामले में प्रवर्तन निर्देशालय (ED) ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक अवैध बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई बड़ी हस्तियों की संपत्तियां अटैच की हैं। इनमें पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा, पूर्व TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती और एक्टर सोनू सूद शामिल हैं।





  





करोड़ों की संपत्ति जब्त




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/no-concrete-data-to-prove-a-direct-link-between-high-aqi-and-lung-disease-central-government-article-2315849.html]हाई AQI और फेफड़ों की बीमारी के बीच सीधा संबंध साबित करने वाले कोई ठोस आंकड़ नहीं: केंद्र सरकार
अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 8:12 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/schools-in-noida-receive-bomb-threat-mails-turn-out-to-be-hoax-police-checks-the-schools-article-2315748.html]Noida: नोएडा में 9 स्कूल और मॉल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च के बाद पुलिस ने क्या बताया?
अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 5:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-held-chai-par-charcha-with-the-opposition-discussions-with-priyanka-gandhi-regarding-wayanad-article-2315710.html]Winter session ends: संसद सत्र खत्म होने पर PM मोदी ने की विपक्ष संग \“चाय पर चर्चा\“: प्रियंका गांधी से वायनाड पर हुई बात
अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 5:29 PM



  





इस पूरे मामले की रकम 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत ED ने एक अस्थायी (प्रोविजनल) आदेश जारी किया है। इसके बाद एक्ट्रेस नेहा शर्मा, मॉडल उर्वशी रौतेला की मां और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से जुड़ी संपत्तियों को भी अटैच किया गया है।





इस मामले में ED का एक्शन





फिलहाल ED इस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध बेटिंग नेटवर्क से पैसा कैसे और किन-किन लोगों तक पहुंचा। जानकारी के मुताबिक, अटैच की गई संपत्तियों की कीमत इस प्रकार है, सोनू सूद की करीब 1 करोड़ रुपये, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये, युवराज सिंह की लगभग 2.5 करोड़ रुपये, नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये, रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये, अंकुश हाजरा की 47 लाख रुपये और उर्वशी रौतेला की मां की करीब 2.02 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है।





इन सभी सेलिब्रिटीज से पहले ED ने पूछताछ की थी। एजेंसी ने इन संपत्तियों को कुराकाओ में रजिस्टर्ड कथित अवैध बेटिंग ऐप 1xbet से जुड़ी “अपराध से कमाई गई रकम” माना है, जिसे PMLA के तहत अवैध धन की श्रेणी में रखा गया है। इससे पहले भी ED इस मामले में कार्रवाई कर चुकी है। जांच के दौरान पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की करीब 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही अटैच की जा चुकी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521