search

बहराइच में ठंड ने तोड़ा 6 साल का र‍िकॉर्ड, 13 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान; स्‍कूल बंद

cy520520 2025-12-20 00:37:14 views 698
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सिर्फ सीजन नहीं बल्कि पिछले छह सालों में 19 दिसंबर इतना ठंड नहीं रहा। दिन का तापमान सात डिग्री लुढ़क गया। तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। घना कोहरा के कारण दृश्यता 20 मीटर दर्ज की गई। बढ़ते ठंड को देखते हुए परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों को एक दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


बीते तीन दिन से घने कोहरे के चलते जिले को रेड अलर्ट में घोषित किया गया है। शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदे गिरती रही। लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। लोग कांपते हुए सड़कों पर दिखाई पड़े। सुबह घर से निकले लोग रास्ते में अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते नजर आए। दोपहर बाद पछुआ हवा की रफ्तार आंशिक बढ़ने पर लोगों को गलन का अहसास हुआ। शाम तक लोगों को कोहरे व ठंड हवा ने परेशाान किया।

शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि गुरुवार की तुलना में सात डिग्री कम रहा। दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम रहा, जिसके चलते अति शीत दिवस के रूप में घोषित किया गया। उन्होने बताया कि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने बताया कि आगामी दो दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।


नानपारा: एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने नगर पालिका नानपारा में बने रैन बसेरे का व नगर पालिका क्षेत्रातर्गत जल रहे अलाव का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी/तहसीलदार नानपारा को रोजाना समय से अलाव जलवाने के निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को ठंड में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।  

  
ज्ञापन सौंपने के दो घंटे बाद मांग पूरी

उप्र प्रधानाचार्य परिषद ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे डीआईओएस सर्वदानंद को समय बदलने व अवकाश घोषित करने की मांग की। दो घंटे बाद ही डीएम के निर्देश डीआईओएस ने माध्यमिक विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक अवकाश व नौ से इंटर तक समय बदलकर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया।  

  


बढ़ते ठंड को देखते हुए परिषदीय विद्यालय को शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। शिक्षक स्कूल पहुंचकर अपना कार्य करेंगे। सोमवार को विद्यालय ससमय खुलेंगे।- आशीष कुमार सिंह, बीएसए
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737