search

CBSE Recruitment 2025: ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

LHC0088 2025-12-19 21:07:12 views 834
  

CBSE Recruitment 2025: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 22 दिसंबर से बढ़ाकर 27 दिसंबर, 2025 कर दिया गया है। उम्मीदवारों के पास अब सीबीएसई में ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर आवेदन करने के लिए ज्यादा दिनों का समय है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा सीबीएसई की ओर से उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु-सीमा की गणना 22 दिसंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
जरूरी योग्यता

  • ग्रुप-ए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएड, एमएड या इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, अकाउंट आदि विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रुप-बी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से 300 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं खुद अप्लाई


सीबीएसई में ग्रुप-ए, बी या सी के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर विजिट करें।

  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नबंर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्टेशन कर लें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अब परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: MP Police Bharti Result 2025: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, 20 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन विंडो एक्टिव
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138