search

खाली मकान में जल रही थी युवक की लाश, प्रयागराज के नेहरू पार्क मुहल्ले में मची खलबली, कौन था वह, यहां किसने जलाया?

Chikheang 2025-12-19 20:07:27 views 859
  

प्रयागराज नेहरू पार्क में खाली मकान में अज्ञात युवक की जली लाश मिलने के बाद लोगों की जुटी भीड़। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क मुहल्ले में उस समय आसपास के लोगों में खलबली मच गई, जब एक खाली मकान से धुआं उठता देखा। वहां पहुंचने पर जब लोग अंदर गए तो पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां का नजारा देख हर कोई हतप्रभ रह गया।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मकान से धुआं उठता देख वहां पहंचे थे आसपास के लोग

नेहरू पार्क मुहल्ले के लोगों ने गुरुवार देर रात ज्ञान नामक व्यक्ति के मकान से धुआं उठा देखा तो मौके पर पहुंचे। कमरे में एक युवक की लाश जल रही थी। यह देख लोग घबरा गए और तत्काल धूमनगंज पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का चेहरा और अन्य हिस्सा काफी हद तक जल चुका था।
पुलिस युवक के पहचान का कर रही प्रयास

पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। साथ ही मृतक की पहचान की कोशिश भी की जा रही है।
30 वर्षीय युवक रोज रात में इसी घर में आकर सोता था

पुलिस ने मकान के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो बताया गया कि यह मकान काफी दिनों से खाली पड़ा हुआ है। यहां पर 30 वर्षीय यह युवक रोज रात को आकर सो जाता था। कभी-कभी उसके साथ एक दो लोग और आते थे। उसका नाम क्या था और वह कहां का रहने वाला था, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
ज्ञान का मकान था, अब कोई नहीं रहता

उपनिरीक्षक कपिल द्विवेदी ने बताया कि जिस मकान में युवक की आग से जली लाश मिली है वह मकान ज्ञान नामक व्यक्ति का है। ज्ञान की दो बेटियों की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी थी। ऐसे में वहां अकेले था और करीब पांच वर्ष पहले वह घर छोड़कर कहीं चला गया। आग से जली जिस युवक की लाश मिली है, उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- कोडीन सीरप कांड के आरोपियों को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के शास्त्री पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक 700 मीटर तक फंसकर घिसटता रहा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953