search

बाड़मेर में लव मैरिज पर छिड़ा विवाद, हाथापाई में टूटी नाक, दो लोगों की हालत गंभीर

Chikheang 2025-12-19 20:07:14 views 1003
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार, 17 दिसंबर की रात दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। ये लड़ाई लव मैरिज को लेकर छिड़ी, जिसमें बात हाथापाई तक पहुंच गई।

इस झगड़े में जहां एक पक्ष के लोगों ने नाक तोड़ी, तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने टांग पर हमला किया। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों को चोट लगने की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
क्या है पूरा मामला?

बाड़मेर के एक गांव में 25 साल का युवक श्रावण सिंह उसी गांव की एक युवती के साथ विवाह करना चाहता था। युवती के परिवार की तरफ से इस शादी को मंजूरी नहीं दी गई, जिसके चलते विवाद बढ़ गया।

श्रावण सिंह अपनी पत्नी और परिवार के साथ गुजरात में सैटल हो गया है। बुधवार की शाम, श्रावण के बड़े भाई यूके सिंह खेतों से लौट रहे थे, तभी युवती पक्ष के चाचा धर्म सिंह ने उन पर हमला कर दिया।

धर्म सिंह ने श्रावण के बड़े भाई की नाक धारदार हथियार से काट दी। खून से लथपथ होकर यूके सिंह अपने घर पहुंचे। यूके सिंह के परिवार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए युवती के घर जाकर हमला किया, जिसमें धर्म सिंह का पैर बुरी तरह टूट गया।
झगड़े के बाद स्थिति गंभीर

इस झगड़े के बाद दोनों ही परिवार के लोग गुडामलानी अस्पताल में भर्ती किए गए। धर्म सिंह की स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें जोधपुर रेफर किया गया।

गुडामलानी पुलिस स्टेशन के डीएसपी और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से केस रजिस्टर कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान जनाधार कार्ड: दूसरे राज्यों में भी करवा सकेंगे 25 लाख तक का इलाज, ये है नया नियम

यह भी पढ़ें- राजस्थान में गौ सेवकों पर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, लोगों ने मारपीट कर गांव में घुमाया
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953