search

चांडिल में स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

cy520520 2025-12-19 19:37:02 views 1055
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा घाट पर शुक्रवार सुबह स्वर्णरेखा नदी से एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। अनुमान के अनुसार महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह की तरह ही स्थानीय ग्रामीण नदी किनारे टहलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर घाट के पास नदी के पानी में तैरते एक शव पर पड़ी।  
ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना चांडिल थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच के दौरान महिला के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या जख्म के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं।  

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह दुर्घटना है, आत्महत्या का मामला है अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है—इसका खुलासा विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और गुमशुदगी से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।  

शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737