search

MP News: कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के बजाय फिल्मी गीत सिखा रहा था नशे में धुत शिक्षक, कारण बताओ नोटिस जारी

Chikheang 2025-12-19 19:06:46 views 1258
  

मंडला की प्राथमिक शाला में शराबी शिक्षक बच्चों को सिखा रहा था फिल्मी गाने।



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मंडला विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला के शिक्षक का शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने का वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि शिक्षक नशे में धुत है और वह बच्चों को पढ़ाने के बजाय फिल्मी गाने सिखा रहा है। शिक्षक पढ़ाते-पढ़ाते गा रहा है- तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं। वह बच्चों को भी गाना दोहराने के लिए कहता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंडला जिले के ग्राम पंचायत अहमदपुर अंतर्गत ग्वारीटोला प्राथमिक शाला का है।शिक्षक की पहचान महेश कुमार गोठरिया के रूप में हुई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिक्षक नशे की हालत में कक्षा में मौजूद है। शिक्षक से जब शराब पीकर पढ़ाने को लेकर सवाल किया गया, तो उसेने कहा कि मैं बिना पिए पढ़ा नहीं सकता। जब तक दो बोतल शराब नहीं पी लेता, दिमाग नहीं चलता।

मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। वीडियो के आधार पर विभागीय जांच शुरू की गई है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने शिक्षक के इस आचरण को गंभीर लापरवाही बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ हैं।
जांच के लिए गांव पहुंचे अधिकारी

प्रकरण की जानकारी मिलते ही विभाग ने डीपीसी और बीईओ को मौके पर जांच के लिए भेजा। अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर जांच की और अपना प्रतिवेदन तैयार कर सहायक आयुक्त को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- विदिशा में प्रेम विवाह करने वाली बेटी को परिवार ने माना मृत, जीते-जी निकाली शव यात्रा, भाई बोला- यह हमारे अरमानों की अर्थी
शिक्षक को भेजा नोटिस

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक महेश कुमार गोठरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया गया है कि संबंधित शिक्षक बेहद कम वेतन पर कार्यरत है और उसे लगभग 3,600 रुपये मासिक मानदेय मिलता है। साथ ही उसके सेवानिवृत्त होने में करीब छह माह का समय शेष है। इसके बावजूद सामने आए इस मामले में विभागीय कार्रवाई होना लगभग तय माना जा रहा है।


डीपीसी व बीईओ के द्वारा जांच कराई गई है। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद शिक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-वंदना गुप्ता, सहायक आयुक्त,आदिवासी विकास विभाग मंडला।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244