search

जंगली भैंसे से टकराई दिल्ली जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस, बड़ा रेल हादसा टला

LHC0088 2025-12-19 18:07:24 views 1230
  

भैंसा के मांस का टुकड़ा गाड़ी में फंस जाने के कारण उसको निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फोटो सौ: इंटरनेट मीडिया



जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। hamparan Humsafar Express News: गोरखपुर–नरकटियागंज रेलखंड पर गुरुवार की देर शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया।

मदनपुर रेलवे ट्रैक पर अचानक जंगली भैंसा आ जाने से कटिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार 15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस उससे टकरा गई। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ और तत्परता से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। बताया जाता है कि जैसे ही लोको पायलट को ट्रैक पर जंगली भैंसा दिखाई दिया, उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

टक्कर के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन मौके पर ही रोक दी गई। हादसे के चलते ट्रेन करीब दो घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

सूचना मिलने पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन व ट्रैक की जांच की। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। यहां बता दें कि वीकली चलने वाली हमसफर का बगहा में ठहराव नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138