cy520520 • 2025-12-19 16:37:22 • views 1233
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता हमीरपुर। फसल बर्बाद करने से रोकने पर एक युवक ने अपने परिवार समेत उलाहना देने वाले किसान के साथ मारपीट करते हुए उसकी चोटी उखाड़ दी। पीड़ित किसान ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
मुस्करा थाने के मिहुंना गांव निवासी अजय तिवारी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम वह अपने खेत देखने गया था। तभी गांव निवासी रज्जू निषाद उसके खेत में खड़ी फसल को बर्बाद कर रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जब उसने यह सब देखा तो रज्जू से फसल बर्बाद न करने की बात कही। जिस पर रज्जू ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया और बेटी और बहु के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान रज्जू ने उसकी चोटी भी उखाड़ दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि किसान द्वारा मिली तहरीर के आधार पर मारपीट, गाली गलौज समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! शादी के बाद अब बेटी को ससुराल में भी मिलेगा राशन...नहीं कटवाना पड़ेगा राशन कार्ड से नाम |
|