search

डिब्रूगढ़-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव; देखें टाइम टेबल

Chikheang 2025-12-19 16:37:03 views 697
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा डिब्रूगढ़ और लखनऊ के बीच एक विशेष ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

न्यू तिनसुकिया–गुवाहाटी–कामाख्या–कटिहार–बरौनी–समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–हाजीपुर–गोरखपुर मार्ग से चलने वाली ट्रेन संख्या 05905/05906 डिब्रूगढ़–लखनऊ–डिब्रूगढ़ स्पेशल का संचालन एक फेरे के लिए किया जाएगा।

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05905 डिब्रूगढ़–लखनऊ स्पेशल 19 दिसंबर को डिब्रूगढ़ से दोपहर 2.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 20 दिसंबर को शाम 6.30 बजे कटिहार, 7.30 बजे नवगछिया, 8.50 बजे खगड़िया, 9.24 बजे बेगूसराय, 9.45 बजे बरौनी जंक्शन और रात 11.25 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद 21 दिसंबर को 12.45 बजे मुजफ्फरपुर, 1.50 बजे हाजीपुर, 4.35 बजे छपरा, 5.40 बजे सीवान, 9.10 बजे गोरखपुर, 12.30 बजे गोंडा और 2.20 बजे बाराबंकी रुकते हुए शाम 4.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05906 लखनऊ–डिब्रूगढ़ स्पेशल 23 दिसंबर 2025 को रात 11.30 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 24 दिसंबर को सुबह 8.10 बजे सीवान, 9.30 बजे छपरा, 11.30 बजे हाजीपुर, 12.40 बजे मुजफ्फरपुर, 1.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

3.25 बजे बरौनी जंक्शन, 3.55 बजे बेगूसराय, 4.45 बजे खगड़िया, 6.20 बजे नवगछिया और 8.40 बजे कटिहार में ठहराव के बाद 26 दिसंबर 2025 को सुबह 5.30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए शयनयान श्रेणी के कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में लगेज लिमिट का नया नियम लागू, AC में बस 70KG फ्री; स्लीपर और जनरल क्लास में भी लगेगा चार्ज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953