search

पूर्व GST commissioner का बेटा निकला बड़ा वाला जालसाज, आगरा ही नहीं कई जिलों में Jewellers को लगाया मोटा चूना

deltin33 2025-12-19 14:37:25 views 574
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।  



जागरण संवाददाता, आगरा। नेहरू नगर स्थित एपी ज्वैलर्स के शोरूम से 19 लाख कीमत की पांच सोने की चेन ले जाने के आरोपित सेवानिवृत्त GST Commissioner का बेटा अभिषेक तो बड़ा जालसाल निकला। उसके द्वारा ठगी के कई और मामले पुलिस के सामने आए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित अभिषेक माथुर ने मथुरा और मध्य प्रदेश समेत कई अन्य जिलों में भी इसी अंदाज में सराफा कारोबारियों काे चूना लगाया था। यह रकम एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। उसने एपी ज्वैलर्स से ली सोने की पांच चेन को हरियाणा और दिल्ली में सराफा कारोबारियों को बेचने की जानकारी मिली है।

पुलिस आरोपित को पकड़कर पूछताछ कर रही है। मदद से चेन बरामद करने का प्रयास कर रही है। नेहरू नगर स्थित एपी ज्वैलर्स फर्म के मालिक योगेश अग्रवाल ने हरीपर्वत थाने में 16 दिसंबर को सेवानिवृत्त जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर और उनके बेटे अभिषेक माथुर के विरुद्ध लगभग 19 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

आरोप लगाया कि कुमोद माथुर ने अपने परिचित ब्रजमोहन ताप़ड़िया के माध्यम से पिछले महीने 19 नवंबर को जेवरात खरीदने के लिए संपर्क किया। उनका बेटा अभिषेक 20 नवंबर को शोरूम पर आया और लगभग 19 लाख रुपये की सोने की पांच चेन ले गया। भुगतान के लिए उन्हें चेक दे गया जो फर्जी था।

फर्म के कर्मचारी बैंक खाते में दर्ज आरोपित के पते पर कृष्णा एन्क्लेव दयालबाग पहुंचे तो पता चला कि वह जुलाई में ही मकान बेचकर चले गए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा जांच शुरू करने पर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

पुलिस जांच के अनुसार आरोपित अभिषेक माथुर द्वारा आगरा के अलावा मथुरा, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी इसी तरह की ठगी के मामले सामने आए हैं। जिनमें परिचित के माध्यम से सराफा कारोबारियों से लाखों के जेवरात लिए। पुलिस ने बुधवार को अभिषेक माथुर को पकड़ लिया।

पूछताछ में मथुरा और मध्य प्रदेश के अलावा कई शहरों में इसी तरह से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।पुलिस आरोपित द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सराफा कारोबारियों से संपर्क कर रही है।  

सेवानिवृत्त जीएसटी कमिश्नर के बेटे अभिषेक माथुर ने पुलिस को एपी ज्वैलर्स से धोखाधड़ी करके हासिल की गईं सोने की चेन हरियाणा और दिल्ली में सराफा कारोबारियों को बेचने की जानकारी दी है। पुलिस टीम आरोपित को साथ लेकर हरियाणा गई हैं। सोने की चेन बरामदगी का प्रयास कर रही हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त सिटी आदित्य ने बताया कि आरोपित द्वारा पूर्व में भी कई कारोबारियों से धोखाधड़ी की जानकारी मिली है।पुलिस आरोपित के शिकार कारोबारियों से संपर्क कर रही है। यह पता करने का प्रयास कर रही है कि उसने कितने लोगों से कितनी रकम की धोखाधड़ी की है।

  
धोखाधड़ी के शिकार लोग बोले

वाणिज्य कर विभाग (वर्तमान में जीएसटी) के अधिकांश अधिकारियों से व्यक्तिगत परिचय है। इसी नाते कुमोद माथुर से भी परिचय था।उन्होंने जेवरात खरीदने के लिए ज्वैलर्स के बारे में पूछा था। इसी नाते अपने परिचित ज्वैलर्स का नाम सुझाया था। घटना के बाद से उनका मोबाइल बंद है।
ब्रजमोहन तापड़िया, कारोबारी

ब्रज मोहन तापड़िया के फोन पर अभिषेक को सामान दिया गया था। मैं खरीदार को जानता नहीं था और उक्त समय मौजूद भी नहीं था। 19 लाख रुपये का कुल सामान लिया गया है, जिसमें पांच सोने की चेन हैं।
योगेश अग्रवाल, स्वामी एपी ज्वेलर्स

यह भी पढ़ें- बुरे फंसे पूर्व GST commissioner, नामचीन ज्वेलर्स से खरीदी सोने की पांच चेन; खाते में नहीं निकला पैसा


like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521