search

रांची पुलिस का बड़ा खुलासा: ₹3 लाख में तय हुआ था मौत का सौदा, 50 हजार के एडवांस ने ली कारोबारी की जान, शूटर गिरफ्तार

cy520520 2025-12-19 14:07:02 views 1252
  

शूटर चंदन कुमार गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज।  



जागरण संवाददाता, रांची। रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी राजधानी रांची के कटहल मोड़ स्थित शांभवी इंटरप्राइजेज के मालिक और प्रमुख सीमेंट-छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शूटर चंदन कुमार धनबाद से अपने पैतृक घर मुरकुंडा की ओर लौट रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे रास्ते में ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान चंदन ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और इस हमले के पीछे की गहरी साजिश का पर्दाफाश किया है।
₹3 लाख में तय हुआ था मौत का सौदा

पुलिस की पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राधेश्याम साहू की हत्या के लिए अपराधियों को तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस डील के तहत शूटरों को 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर पहले ही भुगतान कर दिए गए थे।  

चंदन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 15 अक्टूबर को वारदात को अंजाम दिया था। उस दिन अपराधियों ने कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की तत्परता और समय पर इलाज मिलने की वजह से उनकी जान बच सकी।
मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में छापेमारी

शूटर चंदन कुमार ने पूछताछ में उस मुख्य व्यक्ति का नाम भी उगल दिया है जिसने उसे सुपारी दी थी। हालांकि, पुलिस ने जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल मास्टरमाइंड के नाम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।  

सूत्रों की मानें तो पुलिस की टीमें मुख्य साजिशकर्ता और चंदन के फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की पकड़ में आते ही पूरी साजिश और इसके पीछे के असली मकसद का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया जाएगा।
जमीन विवाद से जुड़े हो सकते हैं तार

इस पूरे हत्याकांड की कोशिश के पीछे जमीन विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है। दरअसल, राधेश्याम साहू के बेटे सज्जन कुमार ने पूर्व में ही नगड़ी थाना में जमीन कारोबारी पुरुषोत्तम और शशि शेखर समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।  

पुलिस अब जमीन विवाद के तमाम पुराने मामलों को इस हमले से जोड़कर देख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हमले के पीछे जो भी सफेदपोश या पेशेवर अपराधी शामिल हैं, उन्हें जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737