search

गोरखपुर कारागार में काकोरी कांड के अमर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि, वीर सपूतों को किया गया याद

cy520520 2025-12-19 14:06:57 views 465
  

काकोरी के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते लोग। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर कारागार में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला ख़ान और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरु कृपा संस्थान और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला एवं खेल महोत्सव आयोजन समिति ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्यक्रम में बिस्मिल के अंतिम चार महीनों के दौरान जिस गोरखपुर जेल में व्यतीत हुए, उसी ऐतिहासिक स्थल पर सामूहिक सुखना, वंदना और आरती का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने फांसी स्थल पर पहुंचकर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि काकोरी के अमर बलिदानियों का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़उल्ला ख़ान और ठाकुर रोशन सिंह के योगदान, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए देशवासियों से उनके बताए मार्ग, साहस, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा पर चलने का आह्वान किया।

  

यह भी पढ़ें- आज CM योगी गोरखपुर में करेंगे गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण, एक लाख की आबादी के लिए सुगम होगा यातायात

इस अवसर पर जिला कारागार जेल अधीक्षक डीके पांडे जेलर अरुण कुमार कुशवाहा पार्षद अशोक मिश्रा हरि नारायणधार दुबे एडवोकेट शंकर शरण दुबे पूर्व सैनिक रमेश मनी त्रिपाठी अखिलेश त्रिपाठी प्रदीप त्रिपाठी देवेश आनंद सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737