कांग्रेस अध्यक्ष सहित छह नेताओं को बिहार चुनाव की जिम्मेदारी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित छह नेताओं को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नेता बिहार में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार और चुनावी रणनीति बनाएंगे।
इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उनकी टीम बिहार में सभी विधानसभा सीटों और जिलों में कांग्रेस नेताओं के साथ समन्वय बनाकर चुनाव जीतने की रणनीति तय करेगी।
रविवार को कांग्रेस ने बिहार के लिए 41 पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है। इस सूची में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद प्रदीप जैन व पूर्व विधायक संजय कपूर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |