search

Bihar Weather: पटना में 6 डिग्री गिरा पारा, इस ठंडी पहली बार रेड अलर्ट जारी; 25 जिलों में पड़ेगा अत्यंत घना कोहरा

deltin33 2025-12-19 12:06:11 views 914
  

जेपी गंगा पथ पर छाया घना कोहरा। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित प्रदेश का मौसम गुरुवार को करवट ले लिया। पटना सहित आसपास इलाकों में घने कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप का प्रभाव कमजोर रहा।

बर्फीली पछुआ हवा के कारण लोग कनकनी से परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। कोहरे की चपेट में राज्य रहेगा।

पटना सहित 25 जिलों के पटना सहित पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी में अत्यंत घना कोहरे को लेकर इस सीजन में पहली बार रेड अलर्ट जारी किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जबकि, अन्य जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर तक अलग-अलग भागों में घना से अति घना कोहरा छाए रहने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पछुआ के कारण दिन-रात कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। कोहरे के कारण यातायात, रेल एवं हवाई यात्रा भी प्रभावित रहेगा। सुबह और रात्रि के दौरान दृश्यता में अत्यधिक कमी देखी जाएगी। अत्यधिक कोहरे के कारण जनजीवन भी प्रभावित रहेगा।

गुरुवार को पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में इस सीजन का 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि, 29.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया फारबिसगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

50 मीटर के साथ गया एवं भागलपुर में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में दर्ज हुआ। पटना का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीजन में पहली बार कई जिलों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई। औरंगाबाद एवं गया के अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री, नालंदा में छह डिग्री, वैशाली में 6.1 डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

मौसम विज्ञान केंद्र ने घने कोहरे को लेकर सलाह देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय फॉग लाइट लो बीम हेडलाइट का प्रयोग करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। पर्याप्त दूरी बनाए रखें। कोहरे के कारण अनावश्यक यात्रा से बचें। बुजुर्गों, बच्चियों एवं रोगियों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 16.9 और न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-  

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521