search

Jharkhand Politics: पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने खरगे से की मुलाकात, झारखंड में कांग्रेस को मजबूत करने पर दिया सुझाव

Chikheang 2025-12-19 10:07:02 views 1109
  

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से मिले धीरज साहू। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, लोहरदगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार मुलाकात की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस भेंट के दौरान झारखंड प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक ढांचे और आगामी रणनीतियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मुलाकात के दौरान डीपी साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड में कांग्रेस संगठन की जमीनी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन विस्तार के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने झारखंड में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में पार्टी के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि जनता से सीधा संवाद कायम हो सके।
बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट का न्योता

इस अवसर पर धीरज प्रसाद साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे को फरवरी माह में लोहरदगा में आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का सार्थक प्रयास है।

आयोजन का उद्देश्य खेल के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। श्री साहू ने कहा कि बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट आज न केवल लोहरदगा, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय बन चुका है। देश-प्रदेश की नामी हस्तियों की मौजूदगी से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और राज्य में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलती है।
खरगे ने की सराहना, युवाओं पर फोकस का संदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने धीरज प्रसाद साहू की सक्रियता और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने झारखंड में संगठन को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। यह मुलाकात संगठन, राजनीति और खेल के माध्यम से सामाजिक विकास को गति देने की सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953