deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Delhi News: सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु, नगर निगम उठाने में नाकाम; दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा

cy520520 2025-10-6 15:06:01 views 606

  सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु, नगर निगम उठाने में नाकाम





जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु लोगों की राह रोक रहे हैं। रास्तों पर इनका जमावड़ा होने से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती। जाम तक लग जाता है। कई बार तो पशु सड़क पर बैठ जाते हैं, जो हार्न बजाने पर भी नहीं उठते। फिर वाहनों से उतरकर लोग इन्हें हटाते हैं, तब आगे जाते हैं। सड़कों पर पशुओं के अचानक भागने से दुर्घटनाएं भी होती रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग की लचर व्यवस्था से यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों और पार्षदों का आरोप है कि निगम की गाड़ियां बेसहारा पशु उठा नहीं रही हैं। यमुनापार की सड़कों पर 20 हजार से अधिक बेसहारा पशु हैं।




इन इलाकों में समस्या अधिक

गीता कालोनी के पास पटपड़गंज रोड, गाजीपुर डेरी अंडरपास के पास, खिचड़ीपुर के पास एनएच-नौ, नंद नगरी मेन रोड, पूर्वी जिलाधिकारी कार्यालय के पास गोल चक्कर पर, मंडावली तालाब पार्क के पास, मयूर विहार लिंक रोड, न्यू अशोक नगर, सीमापुरी, सुंदरनगरी, दिलशाद गार्डन, सोनिया विहार पुश्ता, सभापुर रोड पर बेसहारा गाय सड़क पर अधिक घूमती हैं।


संसाधन की कमी को निगम बना रहा ढाल

बेसहारा पशुओं की समस्या पर निगम संसाधनों की कमी बताकर अपना बचाव कर रहा है। निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन के अधिकारी बताते हैं कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए उनके पास दो वाहन हैं। उनका कहना है कि एक वाहन से दिन में चार से पांच गाय ही पकड़ी जा सकती है। इसी तरह का हाल शाहदरा उत्तरी जोन में है।


बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला ले जाना चाहिए। लेकिन, नगर निगम यह काम नहीं कर रहा। इसकी वजह से रास्तों से आने-जाने में परेशानी होती है। -सुरेंद्र कुमार, गीता कालोनी





बेसहारा पशु हर वक्त सड़कों पर रहते हैं, कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायत पर भी नगर निगम की गाड़ी इन्हें उठाने नहीं आती। -पुष्पा रानी, कल्याणपुरी 19-ब्लाक


बेसहारा पशुओं की समस्या गंभीर है। मांग की गई है कि संसाधनों को बढ़ाया जाए। कई वाहन किराये पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। -रामकिशोर शर्मा, चेयरमैन, शाहदरा दक्षिणी जोन, नगर निगम
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67579