search

बहराइच में कथावाचक को सलामी देना का वीडियो वायरल, गार्ड ऑफ ऑनर दिलाने पर घिरे SP

deltin33 2025-12-19 07:06:50 views 861
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। अपने कार्यो को लेकर चर्चा में रहने वाले बहराइच एसपी इस बार विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। किसी संवैधानिक पद पर न होने के बावजूद उनके द्वारा एक कथावाचक को गार्ड आफ आनर दिलाए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो लगभग 40 दिन पुराना बताया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जागरण इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जिले की पुलिस लाइन में नवंबर के पहले सप्ताह में कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी की कथा का आयोजन हुआ था। आयोजन पुलिस विभाग के द्वारा ही किए जाने की बात विभागीय सूत्र बताते हैं। प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि जिले में पहुंचे कथावाचक के स्वागत में पूरी परेड करवा दी गई।  

परेड की अगुवाई खुद एसपी रामनयन सिंह ने की। एसपी कथावाचक को पूरी पुलिस फोर्स की परेड सलामी दिलवा रहे हैं। साथ ही उनके स्वागत में रेड कारपेट भी बिछाई गई है। मामले में पुलिस का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521