search

विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर आज से रहेगा यातायात डायवर्जन, हजरतगंज के आस-पास आने से बचें

LHC0088 2025-12-19 03:37:23 views 993
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर शुक्रवार से यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त(डीसीपी) कमलेश दीक्षित ने बताया कि यह व्यवस्था शीतकालीन सत्र समाप्त होने तक लागू रहेगी। आपातकालीन स्थिति में ही प्रतिबंधित मार्ग से वाहनों को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर सूचना देनी होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां रहेगी रोक

  • - बंदरियाबाग चौराहा से वाहन राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • - डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की तरफ रोक रहेगी।
  • - रायल होटल चौराहा होते हुए विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • - संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की तरफ नहीं जा सकेंगी।
  • - केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ आने वाली रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रायल होटल चौराहा, विधानसभा की तरफ नहीं जा सकेंगी।
  • - गोमतीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की तरफ नहीं जा सकेंगी।
  • - सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।
  • - परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर रोक रहेगी।
  • - डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रायल होटल चौराहा की तरफ रोक रहेगी।


यहां से जाएं

  • -लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • -पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेंगे।
  • -कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जा सकेंगे।
  • -बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगे।
  • -लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगे।
  • -बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगे।
  • -सिकंदरबाग चौराहे से वाइएमसीए चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ जा सकेंगे।
  • -कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, वाइएमसीए चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगे।
  • -हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रायल होटल चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138