search

रोहतक में सड़क हादसा, निजी बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Chikheang 2025-12-19 03:06:45 views 779
  

निजी बस की टक्कर से कलानौर में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत।



संवाद सहयोगी, कलानौर। कलानौर के निगाना मोड़ पर वीरवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला को एक निजी सवारी बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतका की पहचान कलानौर के वार्ड नंबर 8 निवासी ओमपति के रूप में हुई है। वह रविदास मंदिर के पास रहती थीं। बताया गया है कि ओमपति वीरवार को अपने घर से पेंशन लेने के लिए बैंक जा रही थीं, तभी निगाना मोड़ पर तेज रफ्तार निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और सड़क पर काफी खून फैल गया। उसके स्वजन तुरंत उन्हें कलानौर के उपमंडल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआइ रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में महिला के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थीं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953