cy520520 • 2025-12-19 02:07:26 • views 557
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक महिला का हिजाब हटाने और इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान के विरोध में सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हजरतगंज में प्रदर्शन किया। इस महिला कार्यकर्ताओं को धक्कामुक्की के बाद पुलिस में हिरासत में ले लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उधर सपा प्रवक्ता सुमैया राणा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। सुमैया को भी इस प्रदर्शन में शामिल होने जाना था। सपा नेता समयून खान और ममता चौधरी सहित कई महिला कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पर एकत्र हुईं। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार और संजय निषाद पर महिलाओं के अपमान और महिला विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और बाद में उनको ईको गार्डेन छोड़ा गया। वहीं, सुमैया राणा को पुलिस ने छह घंटे तक उनके घर पर हाउस अरेस्ट रखा। सुमैया राणा ने हजरतगंज थाना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय निषाद के खिलाफ शिकायत की थी। |
|